इस पंजाबी सिंगर ने किसान आंदोलन की ऐसी तस्वीरें की शेयर, जिसे देख आप भी हो जाएंगे भावुक

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 04:32 PM (IST)

जालंधरः पंजाबी गायक एमी विर्क गत दिवस दिल्ली में किसान आंदोलन में पहुंचे। इस दौरान एमी विर्क ने जहां किसानों के हकों की बात की, वहीं अपने गीतों के द्वारा उनका मनोरंजन भी किया। सोशल मीडिया पर भी एमी विर्क लगातार किसानों के हक में खड़े रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ammy Virk ( ਐਮੀ ਵਿਰਕ ) (@ammyvirk)

 

हाल ही में एमी विर्क की तरफ से सोशल मीडिया पर किसानों के दुख -सुख को बयां करती ऐसीं तस्वीरें सांझी की गई हैं, जिन्हें देख कर आप भी भावुक हो जाएंगे। पहली तस्वीर एमी विर्क की तरफ से सुख वाली सांझी की गई है, जिसमें किसान खेतों में छोटे बच्चों के साथ फसले  बीजता नज़र आ रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ammy Virk ( ਐਮੀ ਵਿਰਕ ) (@ammyvirk)


दूसरी तस्वीर में एक बुज़ुर्ग किसान फोन पर छोटे बच्चो के साथ बात करता दिखाई दे रहा है। वह अपने पोते या दोहते के साथ बात कर रहा है। घर से दूर दिल्ली में धरने पर बैठे किसान के इस दर्द को एमी विर्क ने समझा और तस्वीर सांझी की। एमी इस तस्वीर के साथ लिखते हैं, ‘ओ मेरे सच्चे पातशाह।’बता दें कि एमी विर्क की तरफ से लगातार सोशल मीडिया के द्वारा खेती कानूनों को लेकर विरोध जताया जा रहा है, वहीं एमी ने कंगन रनौत को भी करारा जवाब दिया था।

Vatika