पति-पत्नी के झगड़े में बच्चे को उठाकर बेड पर पटका, मौत

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 05:29 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): एक युवती की ससुराल वालों के साथ हुए झगड़े की कीमत उसके 2 महीने के बच्चे को जान देकर चुकानी पड़ी। मामला गांव जखरांवां का है जहां के निवासी मनप्रीत सिंह की शादी संजना के साथ 10 मई 2020 को हुई थी। विवाह के करीब 1 साल बाद 2 मार्च 2021 को उनके घर लड़का पैदा हुआ। दोनों ने लव मैरिज की थी। जिससे लड़के के घरवाले खुश नहीं थे। जिसके कारण घर में अक्सर ही संजना की लड़ाई उसके ससुरालवालों के साथ होती रहती थी। कुछ महीनों से उसका पति मनप्रीत भी इसमें अपने घरवालों के साथ शामिल हो गया था।

बीते 29 अप्रैल को फिर से संजना का उसके पति मनप्रीत सिंह, सास सुखचैन कौर व ससुर नरिंदर सिंह के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि ससुरालवालों ने संजना की गोद से बच्चा छीनकार बिस्तर पर पटक दिया। जब संजना अपने बच्चे को उठाने लगी तो इस दौरान भी ससुरालवालों ने उससे मारपीट की। जिसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर मायके आ गई। वहां उसने बच्चे को प्राईवेट डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने उसे सिविल अस्पताल लेकर जाने को कहा। सिविल अस्पताल लेकर जाने पर वहां के डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

संजना ने घटना के संबंध में अपने ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है। एे.एस.आई. परमजीत सिंह ने संजना के बयानों के आधार पर उसके पति,सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

prince