Couple का शर्मनाक कारनामा, नाबालिगा के करवाए 18 विवाह और फिर...

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2023 - 08:27 AM (IST)

खन्ना: लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में सैक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला व उसके पति को खन्ना में गिरफ्तार किया गया। इन दोनों को नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने के आरोप में पकड़ा गया। नाबालिग लड़की के परिवार का आरोप है कि सैक्स रैकेट की संचालिका सोनी बाह्मणी ने 13 से 17 साल उम्र तक उनकी लड़की से देह व्यापार कराया। 

पीड़ित परिवार को पंजाब पुलिस से जब इंसाफ नहीं मिला तो उसे एफ.आई.आर. दर्ज कराने के लिए हाईकोर्ट जाना पड़ा। हाइकोर्ट के निर्देशों पर पटियाला के घनौर थाना में केस दर्ज किया गया। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा जिसके चलते परिवार को वारंट अफसर का सहारा लेकर खुद ही आरोपियों को पकड़ना पड़ा। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने उनकी नाबालिग लड़की के 18 विवाह करवाकर लाखों रुपए की कमाई की। पीड़ित लड़की के रिश्तेदार ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ की विधि कॉलोनी में सोनी बाह्मणी नामक महिला बड़े स्तर पर सैक्स रैकेट चलाती है।

उनकी लड़की जब 13 साल की थी तब सोनी बाह्मणी का बेटा रोहित शर्मा उनकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था। 4 साल तक उनकी नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। सोनी बाह्मणी का पति शिव कुमार भी लड़की से दुष्कर्म करता रहा। लड़की से देह व्यापार कराया जाने लगा। इस दौरान महिला सोनी ने नाबालिग लड़की के 18 विवाह कराकर उन लोगों से लाखों रुपए बटोरे। घनौर थाना के पुलिस अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सोनी बाह्मणी, उसके पति शिव कुमार को गिरफ्तार कर इनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़ित लड़की को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।

Content Writer

Vatika