होटल में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने रंगे हाथ काबू किए लड़के-लड़कियां

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 03:12 PM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत): कोरोना को रोकने संबंधी जारी हिदायतों की पालना करवाने के लिए जीरकपुर पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों से सख्ती से निपटा जा रहा है। थाना जीरकपुर में कोविड-19 की हिदायतों की उल्लंघना करने वालों के अब तक 119 केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, पुलिस ने होटल किंगस्टोन में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस धंधे में 6 लड़कियां भी शामिल थीं।  वहीं, मेन मार्कीट बलटाना में पर्पल होटल में स्पा सैंटर खुला था। डी.सी. के आदेशों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया। तीसरे मामले के तहत जीरकपुर-पंचकूला रोड पर होटल कंगन की चैकिंग के दौरान पाया गया कि होटल का मालिक बिना किसी आई.डी. प्रूफ और रजिस्टर में एंट्री किए ही होटल के कमरे किराए पर दे रहा था। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एस.एच.ओ. ने बताया कि उपरोक्त मामलों में इन होटल के मालिकों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Content Writer

Vatika