घर में चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे से 2 महिलाएं व 2 युवक काबू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 08:23 AM (IST)

समाना(अशोक/शशिपाल): सिटी पुलिस की तरफ से शहर की रोशन कालोनी में एक घर में चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे से 2 महिलाओं व 2 युवकों को हिरासत में लिया गया है। 

इस संबंधी सिटी थाना इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने बताया कि कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी कालोनी में एक घर में देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है। मौजूदा समय में भी घर में 2 महिलाएं व 2 युवक रंगरेलियां मना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने महिला पुलिस को साथ लेकर बताए गए घर में छापामारी की तो वहां से 2 महिलाओं और 2 युवकों को संदिग्धावस्था में काबू किया गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अगर इस मामले में कोई दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News