भुपिंदर सिंह की गिरफ्तारी मामले में राघव चढ्ढा ने सी.एम. चन्नी पर लगाए आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के सह-इंचार्ज राघव चड्ढा ने आज चंडीगढ़ में प्रैस कॉन्फ्रैंस करते मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के गिरफ्तार भांजे भुपिंदर सिंह उर्फ हनी की तरफ से कबूल करने पर कि सरहदी सूबो में रेत माइनिंग के साथ जुड़ी कार्यवाहियों और अधिकारियों की नियुक्तियां व तबादलों में मदद करने के बदले उसे 10 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए थे पर कहा कि हनी, मनी और चन्नी की लव स्टोरी में एक और चैप्टर जुड़ गया है। जब भुपिंदर सिंह हनी, जो चन्नी के रिश्तेदार हैं उनके पास से मनी मिली तो उसने कबूला कि यह 10 करोड़ रुपए जो बरामद हुए, यह पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से नाजायज रेत माइनिंग और अधिकारियों के ट्रांसफर के जरिए कमाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव: मायावती ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज, लोगों से की यह अपील

हनी ने कबूला कि यह सारा पैसा ट्रांसफर पोस्टिंग और नाजायज रेत की चोरी से आया। चन्नी ने कहा था कि उन्हें उनके रिश्तेदार के साथ न जोड़ा जाए। वह अलग हैं और मैं अलग हूं, मेरा उसके साथ क्या लेना-देना। मेरी गलती है कि मैं अपने रिश्तेदारों पर नजर नहीं रख पाया पर आज यह साफ हो गया कि हनी चन्नी का एजेंट बन कर पैसे इकठ्ठा कर रहा था। हनी तो सिर्फ कुलैकशन एजेंट था, मास्टरमाईंड मुख्यमंत्री चन्नी है। यह आज साफ हो गया। यदि चन्नी ने हनी को प्रोत्साहन न दी होती तो हनी के पास सी.एम. कमांडो की सिक्योरिटी न होती। सरकार के मंत्री के पास जितनी सहूलतें होती हैं, वह हनी को न मिलती। यह साफ है कि जो कुछ हनी कर रहा था, वह मुख्यमंत्री चन्नी करवा रहे थे और हनी के पास से जो पैसा मिला, वह चन्नी का ही है। इसलिए पंजाब के लोगों सामने सच्चाई आनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : फरार चल रहे आरोपियों पर SIA स्टाफ की दबिश

चड्ढा ने आगे कहा कि आज कई बड़ी शख्सियतें 'आप' में शामिल होने जा रही हैं। इस संबंधी विस्तार से बताते 'आप' के सीनियर नेता परगट सिंह ने कहा कि खरड़ से श्रीमती मोहनी अग्रवाल, बठिंडा से ऐड. गुरइकबाल सिंह चाहल, जिला सचिव ललित कालिया, डी.सी.सी. के व्यापार सैल के जनरल सैक्ट्री मोहित मल्होत्रा, इंटरनेशनल बॉक्सर हनी चौहान, जालंधर कांग्रेस के वाइस प्रेजिडेंट गौरव अरोड़ा, रजेशवर दयाल, अगवाल सभा के प्रेजिडेंट रवींदर बांसल, जिला यूथ जालंधर के प्रेजिडेंट अशोक जो कि पंजाब इनटैक्क के स्टेट स्पोक्समैन हैं, जालंधर से जिम्मी शेखर कालिया आदि आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News