राघव चड्ढा ने CM के बिजली सस्ती करने के फैसले को बताया चुनावी स्टंट

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 09:16 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आज बिजली सस्ती का ऐलान करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने सी.एम. चन्नी के इस फैसले की सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार का बिजली सस्ती करना महज एक चुनावी स्टंट है। सी.एम. ड्रामेबाजी कर लोगों की आखो में धूल झौक रहे हैं। सिर्फ चुनावों के लिए बिजली सस्ती की गई है क्योंकि अगर यह कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य होता तो हर राज्य में बिजली सस्ती होती। उन्होंने कहा कि बिजली सस्ती करने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पंजाब में चुनाव आने वाले हैं। राघव चड्ढा ने आगे कहा कि पिछले साढ़े 4 सालों में कांग्रेस सरकार पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। अब चुनाव नजदीक होने के चलते लोगों को लुभाने के लिए आए दिन कोई न कोई ऐलान किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में अब इस रेट पर मिलेगी बिजली, पढ़ें पूरी जानकारी

राघव चड्ढा ने कहा कि बिजली की दरों में कटौती सिर्फ 31 मार्च 2022 तक के लिए की गई है। कांग्रेस के चुनावी स्टंट में पंजाब की जनता अगर फंसी तो   चुनावों के बाद फिर से बिजली महंगी हो जाएगी। चन्नी का यह वादा कैप्टन अमरिंदर के रोजगार के वादे जैसा है। इसमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर यह चुनावी स्टंट नहीं है तो पूरे हिन्दुस्तान में जहां-जहां आपकी पार्टी की सरकार है, वहां पर बिजली सस्ती की जाए। 

राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी से केजरीवाल सरकार ने 300 यूनिट फ्री देने की गारंटी लोगों को दी है जिसके बाद 30 लाख परिवार जुड़ गए। आम आदमी पार्टी के बिजली गारंटी देने से सी.एम. चन्नी घबरा गए। जिसकी वजह से बिजली के मुद्दे पर लोगों से झूठा वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को आगाह करना चाहता हूं कि ड्रामेबाज चन्नी के धोखे और चुनावी स्टंट से बचना चाहिए। लोगों ने कांग्रेस नामक पार्टी को बदलने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू का सिद्धू पर बड़ा हमला, कहा-सरकार के कामकाज में दखल न दें

राघव चड्ढा ने कहा कि लोगों की जुबान पर एक ही नाम है कि पंजाब में 2022 के चुनावों में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनानी है।  उन्होंने कहा कि सी.एम. चन्नी को कैमरे पर अच्छी तस्वीर खिंचवाने का शौक है। रोज कई दर्जनों कैमरों के साथ पहुंच जाते हैं और अपना फोटो वीडियो बनवाते हैं। इस तरह से चुनाव न लड़े जाते हैं ना ही जीते जाते हैं। चुनाव जीतने के लिए लोगों के लिए काम करना पड़ता है। आगे राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी कुछ दिन पहले भांगड़ा कर रहे थे। किसी दिन गोलकीपर की पोशाक पहनकर हॉकी के मैदान उतर जाते हैं। इसके अलावा चलती गाड़ी रोक कर फोटो खिंचवा शादी का शगुन पकड़ा देते हैं। 

उन्होंने कहा कि चन्नी जिस सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं उस राज्य पर 3 लाख करोड़ का कर्जा है। भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पंजाब में है। पंजाब सूबे के किसान 1 साल से सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। पंजाब की कई पीढ़ियां नशे ने बर्बाद कर दी।  पंजाब के लोगों को काम चाहिए। 5 महीने के लिए बिजली 3 रुपए यूनिट सस्ती कर आप लोगों का वोट नहीं खरीद सकते हैं। केजरीवाल सरकार ने पहली गारंटी लोगों को दी कि पंजाब में 24 घंटे 7 दिन बिजली देगी। बिना किसी कटौती के बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह दिल्ली में करके दिखाया है। पंजाब में आज 10 से 15 घंटे के पावर कट में लगते हैं। इससे पहले दिल्ली में भी लगा करते थे। लेकिन दिल्ली में जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी है तभी से बिजली 24 घंटे सातों दिन आती है। यह हम पंजाब में आने वाले समय में करके दिखाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी को सलाह देते हुए कहा कि काम करो फोटो और वीडियो कम खिंचवाओ

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal