मोगा में रैली करने के बाद देर शाम संगरूर पहुंचे राहुल गांधी

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 09:59 PM (IST)

संगरूर (दलजीत सिंह बेदी): केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए किसान विरोधी बिलों के खिलाफ चल रहे किसान संघर्ष को समर्थन देने के लिए पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पंजाब दौरे पर पहले दिन मोगा जिले में ट्रेक्टर रैली करने के बाद आज देर शाम संगरूर पहुंचे। राहुल गांधी कल पांच अक्तूबर को संगरूर के बरनाला चौंक से सुबह 11 बजे ट्रेक्टर मार्च शुरु करके भवानीगढ़ में रखे रैली समागम को संबोधन करने के बाद समाना में कल का मार्च समाप्त करेंगे। 



आज संगरूर पहुंचने पर राहुल गांधी का कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला और संगरूर लोकसभा कांग्रेसी विधायक और कांग्रेसी नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। 6 अक्तूबर को पटियावा जिले की अलग-अलग जगहों पर रैली करके अगला प्रदर्शन हरियाणा से होगा।


 

Mohit