Lok Sabha Election 2019: मोगा रैली में शिरकत करने राहुल गांधी पहुंचे पंजाब

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 12:58 PM (IST)

मोगाः लोकसभा चुनावों 2019 के मद्दनेजर मोगा में होने वाली रैली में शिरकत करने के लिए कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी पंजाब पहुंच गए हैं। सानेवाल एयरपोर्ट पर सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। वह सानेवाल से चौपर से मोगा में रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इस रैली में ढाई लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर जीत के इरादे से कांग्रेस मिशन-13 का आगाज मोगा के गांव किलीचाहल से किया जा रहा है।
जाब विधानसभा चुनावों में सरकार बनने के बाद कांग्रेस की यह सबसे बड़ी रैली है। बताया जा रहा है कि रैली पर करीब 2 करोड़ खर्च हुए हैं। रैली में कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी खेत मजदूरों को कर्जा माफी के सर्टीफिकेट भी देंगे।  राहुल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मोगा में रैली कर चुके हैं। रैली को 'बढ़ता पंजाब, बदलता पंजाब लोकसभा मिशन-13' नाम दिया गया है। भूमिहीन किसानों को जमीन पट्टे पर देने व को-ऑपरेटिव सोसायटी के कर्ज माफी को लेकर इस रैली का आयोजन पंजाब सरकार की ओर से किया जा रहा है। पहले इस रैली का आयोजन कांग्रेस करने जा रही थी।  

swetha