रेल मंडल ने रिटायर हुए रेल कर्मियों को 15.21 करोड़ रुपए किए जारी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 05:29 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): फिरोजपुर मंडल में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जनवरी-2021 में रिटायर हुए सभी कर्मियों से रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने उनके बकाया भुगतान के संबंध में बातचीत की। रेल कर्मियों को जम्मू तवी, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना तथा फिरोजपुर में मुख्य हित निरीक्षक के कार्यालय में बुलाया गया था। जनवरी में 61 रेल कर्मियों को लगभग 15.21 करोड़ रूपए का बकाया दिया गया। इस वीडियो कांफ्रेंस में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिषेक ठाकुर, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री चंद्रशेखर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री लोकेश सिंगला तथा मंडल के हित निरीक्षकों ने भाग लिया। 

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिषेक ठाकुर ने बताया कि रिटायरमैंट के पश्चात् 6 तरह का जिसमें पी.पी.ओ., ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जी.आई.एस. तथा पी.एफ. का भुगतान किया जाता है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से कहा कि वे सुविधा पास/प्रिविलेज टिकट ऑर्डर (पी.टी.ओ.) लेने के लिए एच.आर.एम.एस. पोर्टल या एप या इसके वेबसाइट पर रजिस्टर कर प्राप्त कर इसे सकते हैं। 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने रिटायर रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा वे भारतीय रेलवे की वेबसाइट “अनुभव पोर्टल” पर क्लिक कर अपने अनुभवों को अपलोड कर सकते हैं। रेलवे की प्रगति में उनके फीडबैक/सुझाव का उपयोग किया जाएगा।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal