रेल मंत्रालय का सुल्तानपुर लोधी को तोहफा

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 02:06 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी/जालंधर (धीर/गुलशन): पावन नगरी निवासियों को 550वें प्रकाशोत्सव मौके एक और नई व बढिय़ा खुशखबरी सुनने को मिली जब रेलवे मंत्रालय ने सुल्तानपुर लोधी से नई दिल्ली के लिए वाया लोहियां खास तक ट्रेन को चलने की मंजूरी दे दी।

इस संबंधी स्टेशन सुपरिंटैंडैंट राजबीर सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर उत्तर रेलवे डिवीजन में न्यू दिल्ली फिरोजपुर लोहियां ट्रेन नंबर-12037 को सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रैस का नाम देकर इसको 4 अक्तूबर 2019 से मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन नंबर-12037 4 अक्तूबर 2019 को सुबह 7 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और लुधियाना-जालंधर होते हुए दोपहर को 2 बजकर 38 मिनट पर सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगी और 2 बजकर 40 मिनट पर लोहियां के लिए रवाना होगी। 

लोहियां खास जंक्शन से यह ट्रेन दोबारा नंबर-12038 लोहियां से 3 बजकर 35 मिनट पर चलेगी और सुल्तानपुर लोधी से 3 बजकर 43 मिनट पर नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर लोधी से चलकर सीधे जालंधर रुकेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। स्टेशन सुपरिंटैंडैंट राजबीर सिंह ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन नहीं चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में मंगलवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार व रविवार को नई दिल्ली के लिए जाएगी।

Mohit