Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बदल गया है इन Trains का समय

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 09:17 AM (IST)

फिरोजपुर: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए  जरूरी खबर है। दरअसल, रेल विभाग द्वारा जालंधर और नवांशहर के मध्य चलने वाली दोआबा स्पैशल रेलगाड़ियों के समय में 20 जून से परिवर्तन किया जा रहा है।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार जालंधर-नवांशहर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06978 जालंधर से सुबह 6.30 की बजाय 5.20 पर चलेगी और इसका नवांशहर पहुंचने का समय 8.05 बजे की बजाय 7.05 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04399 नवांशहर दोआबा से सुबह 6.34 की बजाय 7.20 बजे चलकर जालंधर सिटी पर 8.20 की बजाय 9.25 बजे पहुंचेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News