गुरदासपुर में भारी बारिश का कहर, कादरी मोहल्ला जलमग्न; घरों में घुसा पानी

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 09:38 AM (IST)

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश ने गुरदासपुर शहर के कादरी मोहल्ले की तस्वीर बदल दी। मूसलाधार बारिश के कारण पूरे इलाके में जलभराव हो गया। गलियों और सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई घरों में बारिश का पानी घुसने से फर्नीचर, घरेलू सामान और बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवरेज व्यवस्था की समय पर सफाई न होने और प्रशासन की लापरवाही के कारण हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें देने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला निवासियों ने प्रशासन और सीवरेज विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके से पानी निकाला जाए और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News