पंजाब में बदला मौसम, हवाओं में ठंडक के बीच आज फिर बारिश का अलर्ट
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 09:59 AM (IST)
जालंधर (पुनीत): मौसम विभाग द्वारा 6 सितम्बर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 7 सितम्बर से मौसम सामान्य होने संबंधी बताया गया है। इसी क्रम में शनिवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में हलकी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम को ठंडी हवाओं के चलते मौसम में ठंडक महसूस हुई।
पंजाब में पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिल सकती है।
शनिवार को पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सैल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। वहीं होशियारपुर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। बारिश के चलते राज्य के कई अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा और मौसम में ठंडक महसूस की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 6 सितम्बर को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 7 सितम्बर से मौसम में सुधार आने और सामान्य स्थिति की ओर लौटने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

