Punjab : तेज हवाओं के साथ बारिश बनी आफत, फसलों पर मंडराया खतरा
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 02:10 PM (IST)
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : गुरदासपुर और आस-पास के इलाकों में जहां सुबह से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं इस बार और तेज हवाओं के कारण किसानों के चेहरे जरूर मुरझाए हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि गेहूं की फसल पकने की कगार पर है, लेकिन इस तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं की फसल गिर गई है, वहीं सरसों की फसल पर भी इसका काफी असर पड़ा है। अगर आने वाले दिनों में मौसम विभाग के अनुमान की बात करें तो मौसम विभाग अगले एक-दो दिन मौसम खराब रहने की बात कह रहा है, लेकिन अगर अब बारिश तेज होती है तो इसका सीधा असर किसान की गेहूं की फसल पर देखने को मिलेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

