मानसून से पहले पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश, जानिए आने वाले दिनों का हाल

punjabkesari.in Sunday, Jul 11, 2021 - 09:54 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): पंजाब व हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में आज हल्की बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग चंडीगढ़ ने किसानी व जनता के लिए राहत की यह खबर दी है कि आने वाले 72 घंटे में पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में मानसून अपने रंग में बरसेगा।

मौसम विभाग के माहिरों ने यह महत्वपूर्ण जानकारी शनिवार शाम मीडिया को देते हुए बताया कि मानसून दस्तक दे चुका है। उन्होंने बताया कि 11 से 13 जुलाई तक 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलेंगी और उक्त दोनों राज्यों व चंडीगढ़ में भारी बारिश होगी। इससे यहां किसानी को धान की फसल के लिए बारिश की कमी पूरी हो जाएगी, वहीं आम जनता को लू के प्रकोप से राहत मिलेगी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News