पंजाब में बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 08:56 AM (IST)

जालंधर : गत दिन सुबह से हो रही बारिश ने भीष्ण गर्मी से बड़ी राहत दिलाने का काम किया है, इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और उमस फिलहाल खत्म हो चुकी है। वहीं, पंजाब में चल रहा यैलो अलर्ट खत्म हो चुका है और जिसके चलते शुक्रवार से मौसम सामान्य रहने के आसार हैं और धूप निकलने की संभावना है।
पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट होने से पंजाब का तापमान सामान्य से नीचे आ चुका है। महानगर जालंधर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से नीचे रिकार्ड हुआ है। वहीं 13 एम.एम. बारिश होने के चलते दिन-रात के तापमान में अंतर कम हुआ है।

पंजाब का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री (गुरदासपुर) जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री (बठिंडा) में रिकार्ड हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आज पंजाब के कुछ हिस्से यैलो अलर्ट में थे, लेकिन सुबह तेज हवाओं के चलते बादलों ने चाल पकड़ी जिसके बाद विभिन्न जिलों में बारिश देखने को मिली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News