बरिश ने मचाई तबाही, घरों व खेतों में घुस आया बाढ़ का पानी

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 06:05 PM (IST)

मलोट: पंजाब के मालवा के कई गांव में बारिश के कारण बाढ़ आने की सुचना प्राप्त हुई है। इससे गांव के कई खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की 90 प्रतिशत फसल तबाह हो गई है। जानकरी के अनुसार भारी बारिश के कारण नरमे से लेकर धान की फसल तक काफी खराब हो गई है। इस तरह से फसल खराब होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है उन्होंने कर्जा लेकर इस फसल की बीजाई कर रहे थे। फसलों के साथ-साथ लोगों के घरों में पानी भर गया है। 

बता दें कुछ दिन पहले सी.एम. मान ने फाजिल्का और मुक्तसर जिले का दौरा किया था। उन्होंने भारी बारिश के कारण खराब हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान   सीएम मान ने किसानों को गिरदावरी देने की बात कही थी। उन्होने कहा किसानों की फसल खराब हुई है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार ऐसे हालत न बने इसके लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini