केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के राजा वड़िंग, जानें क्या बोले

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 11:13 AM (IST)

चंडीगढ़: एनफोर्समेंट डायरेक्टर (ईडी) ने दिल्ली के आबकारी नीति के साथ जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को  गिरफ्तार किया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है और इसे तानाशाही बताया है। 

यह भी पढ़ें: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

वड़िंग ने कहा कि बीजेपी पूरे विपक्ष को हर संभव तरीके से खत्म करने पर तुली हुई है। लोकसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए, जिससे विपक्ष के लिए प्रचार करना मुश्किल हो गया। फिर विपक्षी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। वह इस हम इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। यह तानाशाही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila