राजा वड़िंग ने स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई और शहीद वीरों के लिए कही अहम बातें

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 12:05 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को बधाई दी है। राजा वडिंग ने कहा कि इस आजादी के लिए उनके हजारों महान शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी वह उन्हें सिर झुका कर नमन करते हैं। इस दौरान वडिंग ने कांग्रेस भवन पर तिरंगा भी फहराया। वड़िंग ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज तिरंगा फहराते हुए वह मान महसूस कर रहे हैं। वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका देश दिन में दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करे।  

वड़िंग ने कहा कि आजादी के बाद देश के सामने कई चुनौतियां थीं जिनका सामना उनके देश के वीरों ने अपनी लगन और जज्बे से किया और देश को प्रगति के पथ पर ले गए। आज उनका भारत पूरी दुनिया के शक्तिशाली देशों में से एक है और उन्हें गर्व है कि वह भारत के निवासी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila