राजा वड़िंग ने विपक्ष दलों पर साधा निशाना, मजीठिया को लेकर दिया यह बयान

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 07:44 PM (IST)

खरड़/चंडीगढ़: मनजिंदर सिंह सिरसा के भाजपा में शामिल होने के बाद शिअद के भाजपा के साथ गठबंधन का खुलासा करते हुए राजा वड़िंग ने गुरुवार को कहा कि अगर बिक्रम मजीठिया भी उसी रास्ते पर चलकर भाजपा में शामिल हो जाते तो यह कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। वड़िंग ने अकाली नेता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मजीठिया के भाजपा में शामिल होने की खबर कभी भी आ सकती है। यह शर्म की बात है कि अकाली अब सिरसा की बर्खास्तगी पर झूठे आंसू बहा रहे हैं, जिससे पंजाब की जनता अच्छी तरह वाकिफ है।

आज सुबह यहां मार्डन बस स्टैंड का नींव पत्थर करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री ने आप के कवर-अप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष दल बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सिसोदिया जैसे नेताओं को स्कूलों में शौचालयों का निरीक्षण करने जैसे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  2022 में पंजाब की सेवा जारी रखने के लिए लोगों से फिर से कांग्रेस को सत्ता सौंपने का आग्रह करते हुए वड़िंग ने कहा कि पूरी दुनिया पिछले 2 महीनों में हमारे मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बात कर रही थी। सभी विपक्षी दल चिंतित हैं क्योंकि चरणजीत सिंह चन्नी ने उन्हें कांग्रेस का विरोध करने के लिए कोई मुद्दा नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की हेतु पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हो या बिजली के खर्चे कम करने और पी.पी.एज के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, मुख्यमंत्री ने सभी पंजाबियों को राहत देने का संकल्प पेश किया है।

वड़िंग ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने बादल जैसे कर अपराधियों को खुली छूट दी है ताकि राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उनका उद्देश्य विभाग के प्रतिदिन के राजस्व को 1.05 करोड़ से बढ़ाकर 1.50 करोड़ (प्रतिदिन) करना है। उन्होंने कहा कि राज्य को बुरी तरह लूटने वाले बादलों की 70 बसों सहित 400 बसों को विभाग ने जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini