पूर्व मंत्री धर्मसोत की गिरफ्तारी को लेकर बोले राजा वड़िंग, किया ट्वीट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 11:26 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बीते कुछ दिनों से विरोधियों पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। अब राजा वड़िंग ने पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी को लेकर मान सरकार को घेरे में लिया है। राजा वड़िंग ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि मान साहब जैसे कि उम्मीद की जा रही थी, आप पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर पंजाब को गैर-कानूनी गतिविधियों, बेरोजगारी के इलावा केजरीवाल और अन्यों की तरफ से जा रही दखलअंदाजी के मुद्दों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मान को कहा कि कृपा कर वह कानून को अपने हाथ में न लें। इससे राजनीतिक बदलाखोरी में विस्तार हो सकता है।

गौरतलब है कि अमलोह से पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को सुबह विजीलेंस की तरफ से गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि पूर्व मंत्री को अपने कार्यकाल में घपले के आरोप में और मिली-भुगत के साथ वृक्षों को काटने के आरोप में गिरफ्तर किया गया है। साधु सिंह धर्मसोत पर विजीलेंस ब्यूरो थाना मोहाली में दर्ज मामले के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash