पटियाला पहुंचे राजा वड़िंग ने किए तीखे हमले, नई पार्टी पंजाब में होगी फ्लॉप

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 05:59 PM (IST)

पटियाला (इंद्रजीत बख्शी): पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की नई पार्टी को लेकर उन पर बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि यदि कोई भी कांग्रेसी वर्कर कैप्टन की नई पार्टी में जाएगा तो उसे कांग्रेस में से बाहर किया जाएगा और जैसे कैप्टन की पार्टी पहले फेल हुई थी, अब भी उसी तरह पंजाब में कैप्टन की पार्टी फ्लॉप साबित होगी और जमानतों जब्त होंगी। ट्रांसपोर्ट मंत्री पटियाला में पहुंचे थे।

दरअसल पंजाब में जब से कांग्रेस पार्टी में मंत्रियों का फेरबदल किया गया है और चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है, तब से ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से पंजाब में चेयरमैनियों, ब्लाक समिति या जिला प्रधान नए लगाए गए हैं। इसके चलते शाही शहर पटियाला में पी.आर.टी.सी. के पुराने चेयरमैन के.के. शर्मा की छुट्टी करके उनकी जगह जैलदार सतविन्दर सिंह चैड़ियां को पी.आर.टी.सी. का नया चेयरमैन बनाया गया है। पटियाला के नाभा रोड स्थित मुख्य कार्यालय में आज नए बने चेयरमैन ने अपना पद संभाला। पद संभालने मौके रखे गए समागम में पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने विशेष तौर पर शिरकत करते नव-नियुक्त चेयरमैन जैलदार सतविन्दर सिंह चैड़ियां को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा एक साधारण मुख्यमंत्री की तरफ से एक साधारण परिवार में से पी.आर.टी.सी. का नया चेयरमैन बनाया गया है, जिसकी बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि पी.आर.टी.सी. के पिछले चेयरमैन के.के. शर्मा को वह कभी नहीं मिले और यदि पिछले चेयरमैन ट्रांसपोर्ट विभाग के मंत्री को ही नहीं मिले तो फिर आम लोगों को क्या मिलते होंगे। वहीं  उन्होंने पी.आर.टी.सी. के रेवेन्यू बारे बोलते कहा कि एक करोड़ 40 लाख का रेवेन्यू पिछले साल की अपेक्षा हुआ है। वहीं उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि पी.आर.टी.सी. में घोटाला करने वाले आधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा और उनके लिए विशेष टीम बनाई गई है जोकि घोटाला करने वाले आधिकारियों का पर्दाफाश करेगी। 

वड़िंग ने कहा कि पंजाब में बिना टैकस भरने वाली बस को सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा और जैसे पंजाब में उन्होंने पहले बिना परमिट से बसें बंद की हैं और अब भी बिना टैकस भरे बस नहीं चलेगी। वहीं उन्होंने पंजाब में कांग्रेसी वर्करों की बसें बंद न करने के सवाल में कहा कि सुखबीर सिंह बादल झूठे हैं बल्कि उन्होंने कांग्रेसी वर्करों की बसें को भी बंद किया। वहीं उन्होंने पी.आर.टी.सी. और पनबस के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कहा कि 23 तारीख से कोई भी कर्मचारी हड़ताल नहीं करेगा और जो भी इनकी मांगें हैं, वह चरणजीत सिंह चन्नी जल्द ही हल करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila