केजरीवाल का पुराना Tweet पोस्ट कर अब राजा वड़िंग ने CM से पूछा सवाल, हुए Troll

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 04:53 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के सवाल के बाद अब गिद्दड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए उनसे सवाल किया है। दरअसल, भगवंत मान ने राजा वड़िंग से शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस पूछा था, जिसका जवाब राजा नहीं दे पाए थे। 

 

वहीं अब राजा वड़िंग ने ट्वीटर के जरिए मान से सवाल किया," प्रिय भगवंत मान जी, ज्ञान न होने से आधा ज्ञान ज्यादा हानिकारक है...शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिन 27 सितंबर है या 28 सितंबर, जैने आपने कहा है? कौन सही है? आप या केजरीवाल  जी?  इस सवाल के बाद ट्वीटर पर राजा वड़िंग काफी ट्रोल हो रहे है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री की तरफ से शहीद भगत सिंह के  जन्म दिवस पर 23 मार्च को पूरे पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया गया था। इस पर बोलते राजा वड़िंग ने कहा कि छुट्टी का ऐलान करना ही सिर्फ़ भगत सिंह को श्रद्धांजलि देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दिन स्कूल, कालेजों में विद्यार्थियों को शहीद भगत सिंह की जीवनी के बारे बताया जाए तो बेहतर होगा। इस पर भगवंत मान ने राजा वड़िंग को सवाल किया कि क्या आपको यह पता है कि शहीद भगत सिंह का जन्मदिन कब होता है। इस सवाल का जवाब राजा वड़िंग नहीं दे सक, जिसके बाद पूरे सदन में माहौल हास्यप्रद हो गया था। 

 

Content Writer

Vatika