राजा वड़िंग ने पंजाब पुलिस के 2 जवानों की मौ''त पर जताई चिंता, राज्य और केंद्र सरकार से की अपील
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 02:26 PM (IST)
गुरदासपुर/चंडीगढ़: गुरदासपुर जिले के गांव आदियां चेक पोस्ट पर संदिग्ध हालात में 2 पुलिस जवानों की मौत का मामला सामने आया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है। वड़िंग ने इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और पीड़ित परिवारों के साथ गहरी सहानुभूति जताई है।
राजा वड़िंग ने राज्य और केंद्र सरकार से इस हत्या की पूरी जांच करने की अपील की है ताकि दोषियों की पहचान करके उन्हें सख्त सजा दी जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य और देश की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की राजनीति या भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, सभी को एकजुट होकर सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों का सामना करने की जरूरत है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि आज दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत आदियां चेक पोस्ट पर संदिग्ध हालात में दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। यह चेक पोस्ट भारत-पाकिस्तान सीमा की दूसरी डिफैंस लाइन में स्थित है। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों के शव संदिग्ध हालात में चेक पोस्ट के अंदर मिले। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

