पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनते ही विवादों में घिरे राजा वड़िंग, चंडीगढ़ में जारी हुआ नोटिस

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के प्रधान का पद संभालते ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बुरे फंस गए हैं। उन्हें चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी कर 29 हजार का जुर्माना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह जुर्माना बिना मंजूरी के पोस्टर और बैनर लगाने को लेकर लगाया गया है। अब पंजाब के नए कांग्रेस प्रधान को यह जुर्माना देना होगा।

यह भी पढ़ें : एक्शन में मान सरकार, इस मुद्दे को लेकर की जा रही हाई लेवल मीटिंग

गौरतलब है कि बीते दिन राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान के रुप में अपना चार्ज संभाला था। इस दौरान उनके स्वागत के लिए वृक्षों पर पोस्टर और बैनर लगा दिए गए थे और इसकी मंजूरी भी नहीं के ली गई थी, जिसके बाद चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash