सुनील जाखड़ के BJP में शामिल होने पर बोले राजा वड़िंग

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब कांग्रस प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व राज्य कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर किसी भी तरह की हैरानी नहीं प्रकट की है क्योंकि वह लम्बे समय से भाजपा के हाथों में खेल रहे थे। वड़िंग ने एक बयान जारी कर कर कहा कि जाखड़ ने तब से भाजपा के लिए काम करना शुरू कर दिया था, जब वह कांग्रेस में थे। अब हुई उनकी ज्वानिंग सिर्फ एक रस्म है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक की सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी, क्योंकि पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता। यदि कोई सोचता है कि कांग्रेस कमजोर हो जाएगी तो यह उसकी बहुत बड़ी गलती है। उन्होंने कहा कि कई नेता आते और जाते हैं परन्तु पार्टी हमेशा मजबूती के साथ खड़ी रहती है और वैसे ही रहेगी।

राज्य कांग्रेस प्रधान ने कहा कि जाखड़ 2022 की विधान सभा मतदान में भाजपा के हिन्दुत्व के एजेंडे की बोली बोलते हुए पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं। उनके पास मतदान के समय हिंदु का मुद्दा उठाने का कोई कारण ही नहीं था और उन्होंने सिर्फ भाजपा की मदद करने के लिए ऐसा किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila