राजा वड़िंग का अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान, कहा-मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 03:46 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल की लीडरशिप में फतेहगढ़ साहिब में हुई एक मीटिंग के दौरान राजा वाड़िंग ने स्टेज से संबोधित करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पार्टी के प्रति लॉयल्टी होनी चाहिए, अध्यक्ष पद कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। भले ही पार्टी अब मेरा टिकट काट दे, लेकिन मैं कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ूंगा।

राजा वड़िंग ने कहा कि मैं 4 बार MLA और एक बार MP बन चुका हूं, पार्टी में अध्यक्ष पद कोई बड़ी बात नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमर सिंह को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन अमर सिंह ने प्रपोजल मना कर दिया था। उन्होंने कहा है कि पार्टी में कई लीडर अपनी मेहनत की वजह से आगे आए हैं। राजा वड़िंग ने कहा है कि पहले सेना बंदूक और टैंक से लड़ती थी, अब ड्रोन का जमाना है। 

अगर हम समय के साथ नहीं बदले तो धोखा खाएंगे। चुनाव फोन पर लड़े जाते हैं। फेक न्यूज बहुत ज़्यादा देखने को मिलती है। उनके बयान को देखकर ऐसा लगता है कि राजा वड़िंग ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है। यहां आपको बता दें कि भूपेश बघेल पंजाब के 10 दिन के दौरे पर हैं। वह बूथ लेवल से फीडबैक इकट्ठा करेंगे और जमीनी हकीकत का अंदाज़ा लगाएंगे। बघेल ने इस कैंपेन की शुरुआत सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब से की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News