CM मान की केंद्र सरकार से की मांग पर राजा वड़िंग ने ली चुटकी, ट्वीट कर कही यह बात

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 11:33 AM (IST)

जालंधर (चोपड़ा): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के लिए अलग से जमीन देने के लिए सहमति देने के बाद हरियाणा व पंजाब में चंडीगढ़ के दावे को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। इस सहमति संबंधी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ट्वीट के तुरंत बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट करके केंद्र सरकार से मांग की है कि हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए अलग विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ में जमीन अलॉट करने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री मान ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए कहा कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को भी अलग रखा जाए जिसके लिए केंद्र सरकार को चंडीगढ़ में जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है।

वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी ट्वीट करके मुख्यमंत्री भगवंत मान की केंद्र सरकार की मांग पर चुटकी ली है। राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री मान से कहा कि चंडीगढ़ में सरकारी जमीन और सरकारी भवनों पर सिर्फ पंजाब का ही अधिकार है। जैसा कि 1966 के पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत तय किया गया था कि हरियाणा को एक अलग राजधानी बनाने की जरूरत है, कृपया इस तरह के बयानों से चंडीगढ़ पर उनके अधिकार को कमजोर न करें।

वड़िंग ने कहा कि हरियाणा में अलग विधानसभा का बनाना एक अच्छी पहल है, क्योंकि पिछले कई सालों से पंजाब और हरियाणा के बीच यह अनबन चल रही थी कि जमीन हमारी है और विधानसभा हमारी है। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. का मुद्दा दोनों रज्यों में बड़ा मुद्दा है। राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें पता चला है कि वह चंडीगढ़ में ही अलग विधानसभा बनाने  के लिए हरियाणा को जमीन दे रहे हैं परंतु उनकी मुख्यमंत्री खट्टर को यह राय है कि इतने बड़े हरियाणा, जिसमें गुड़गांव व पंचकूला है, आपको अलग जमीन व अलग विधानसभा बनानी चाहिए, न कि चंडीगढ़ में। 
 
वड़िंग ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और यह पंजाब की जमीन पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ हमेशा भेदभाव किया गया है। पिछली सरकारें कहती रही हैं कि चंडीगढ़ पंजाब का है लेकिन अब जबकि विधानसभा अलग से बन रही है, अब हरियाणा को भी इसे अपनी राजधानी या केंद्र बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए। अगर केंद्र और हरियाणा में बीजेपी की सरकार है तो कोई समस्या पैदा नहीं होने दी जाएगी। राजा वड़िंग ने कहा कि हरियाणा हमेशा से एस.वाई.एल. की बात करता है परंतु आज पंजाब के पास अपने लिए पर्याप्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब यह कानून बना थ तो उस कानून में लिखा था कि यदि पंजाब के पसा अधिक पानी है तो वह किसी अन्य राज्य को दे सकता है परंतु आज पंजाब के धरती नीचले पानी का स्तर लगातार कम होता जा रहा है, पंजाब की जमीन बंजर होती जा रही है जिस कारण अब हर राज्य को अपने लिए पानी का प्रबंध खुद करना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila