राजीव गांधी का नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से नाम हटाने पर सियासी बवाल, राजा वड़िंग ने ट्वीट कर AAP पर साधा निशाना
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 02:51 PM (IST)
पटियाला: आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से स्वर्गीय राजीव गांधी का नाम हटाने के फैसले पर सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस और प्रदेश के वरिष्ठ नेता राजा वड़िंग ने ट्वीट कर इसे “दुखद और घिनौना कदम” बताया और आरोप लगाया कि AAP अपने छिपे राजनीतिक संबंधों के चलते भाजपा को खुश करना चाहती है।
राजा वड़िंग ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और युवाओं के लिए कई सुधार किए, जैसे वोटिंग उम्र 21 से घटाकर 18 करना और IT क्रांति के जरिए भारत को नई दिशा देना। आरोप है कि AAP के इस फैसले से कांग्रेस के समर्थक नाराज हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि 2027 में सरकार बनने के बाद यूनिवर्सिटी का असली नाम वापस लाया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

