किसानों से घिरा राजपुरा थर्मल प्लांट, अंदर फंसे कर्मचारी

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 09:22 PM (IST)

पटियाला (परमीत) : नाभा पावर प्लांट कांट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन के सदस्यों के साथ भारतीय किसान यूनियन उगराहां के सदस्यों ने राजपुरा स्थित नाभा पावर लिमिटेड के मुख्य गेट को सुबह से ही घेर हुआ था। यह धरना देर रात करीब 8 बजे तक जारी रहा। इस कारण करीब 700 कर्मचारी अंदर फंस हुए हैं। प्लांट के एक अधिकारी ने बताया कि ये किसान मांग कर रहे हैं कि ठेकेदारों द्वारा पहले काम पर रखे गए कर्मचारियों को प्लांट में रखा जाए जबकि प्लांट का इन कर्मचारियों से कोई सीधा संबंध नहीं है। प्लांट के अंदर फंसे कर्मचारियों को उम्मीद थी कि शाम को धरना खत्म हो जाएगा लेकिन किसानों ने इसे अनिश्चितकालीन करार दिया। वहीं एस.डी.एम. राजपुरा संजीव कुमार ने कहा कि वह किसानों से बातचीत कर रहे हैं। मामले को सुलझाने के लिए डी.एस.पी. राजपुरा और डी.एस.पी. घनौर ड्यूटी पर हैं और उम्मीद है कि जल्द ही मामला सुलझ जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News