8 अक्टूबर का वो काला दिन...राजवीर जवंदा की पहली बरसी पर परिवार ने शेयर की Emotional post
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 10:37 AM (IST)
पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर राजवीर जवंदा को इस दुनिया से गए आज एक साल हो गया है। एक साल पहले, यानी 8 अक्टूबर 2025 को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में 2 हफ्ते जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद निधन हो गया था। आपको बता दें कि, सिंगर लुधियाना के जगराओं के गांव पोना के रहने वाले थे और सिर्फ 35 साल के थे। राजवीर जवंदा की बरसी पर उनके परिवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज का वो काला दिन..., जिसे हम अपने आखिरी दिन तक अपने साथ रखेंगे....'

गौरतलब है कि राजवीर जवंदा का पिछले साल 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक एक्सीडेंट हुआ था। वह अपनी बाइक चला रहे थे, तभी अचानक उनके सामने एक आवारा जानवर आ गया, जिससे उनकी जोरदार टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल जवंदा के सिर और रीढ़ की हड्डी में कई चोटें आईं। करीब 2 हफ्ते तक उनका इलाज चला, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और आखिरकार 8 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

राजवीर जवंदा अपने गानों "तू दिस पायंदा," "खुश रिहा कर," "सरनेम," "आफरीन," "लैंडलॉर्ड," "डाउन टू अर्थ," और "कंगनी" के लिए भी जाने जाते थे। जवंदा ने गिप्पी ग्रेवाल के साथ 2018 में पंजाबी फिल्म "सूबेदार जोगिंदर सिंह", 2019 में "ज़िंद जान", और 2019 में "मिंदो तसीलदारनी" में काम किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

