राकेश अग्रवाल आई.जी. बने, मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात
punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 04:24 PM (IST)

जालन्धर (धवन): पंजाब सरकार ने आई.पी.एस. अधिकारी राकेश अग्रवाल को पदोन्नत करके आई.जी. बना दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज अग्रवाल को पिन लगाकर उन्हें आई.जी. पदोन्नत किया। सरकार ने अग्रवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा में आई.जी. के रूप में नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कुल मिलाकर जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार खूबी राम के निरीक्षण में रहती है। राकेश अग्रवाल एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं तथा वह सुरक्षा के मापदंडों को बारीकी से जानते हैं।