22 जनवरी को श्रीराम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा प्रोग्राम का बड़ी स्क्रीन पर होगा live telecast

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2024 - 04:01 PM (IST)

जैतोः श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य श्री राम लला जी की हो रही प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में जैतो शहर के समूह राम भक्तो द्वारा शहर वासियों के सहयोग से जैतो शहर में एक भव्य पैदल श्री राम शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस शोभा यात्रा में श्री राम चंद्र जी की सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली जाएंगी। सुबह 11 बजे से 1 बजे तक श्री राम लीला ग्राउंड जैतो में, अयोध्या में होने जा रहे श्री राम लल्ला जी की प्राण प्रतिष्ठा प्रोग्राम का लाइव टेलीकास्ट एक बड़ी स्क्रीन पर किया जाएगा। राम भक्तों द्वारा सभी इलाका निवासियों को इस विशाल श्री राम शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए नियंत्रण दिया जा रहा है। इस शोभायात्रा में खूब अतिशबाजियां चलेंगी। शहर में श्री राम प्रभु भक्तों की तरफ से भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न पकवानों के लंगर भी लगाए जाएंगे। अप सभी इस शोभा यात्रा में शामिल होकर अपने आप को धन्य बनाएं। साथ में आप अपने सभी परिवार जनों मित्रों को सूचित व प्रेरित करें।

यह श्री राम शोभा यात्रा श्री राम लीला ग्राउंड, जैतो से आरंभ होगी तथा पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए वापस श्री राम लीला ग्राउंड में ही समापन होगा। रामलीला ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तथा रात्रि 7 बजे से भंडारा अटूट बांटा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Content Editor

Neetu Bala