Lok Sabha Election 2019: पंजाब के खेल मंत्री सोढी ने फिरोजपुर सीट के लिए की दावेदारी  पेश

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 03:31 PM (IST)

फिरोजपुरः मिशन 2019 के लिए पंजाब के खेल मंत्री  राणा गुरमीत सिंह सोढी ने फिरोजपुर से अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई सालों से फिरोजपुर सीट हारती जा रही है। वह इस सीट पर जीत कर दिखाएंगे। उन्होंने अपनी दावेदारी कांग्रेस हाईकमान के पास भेजी है। वहीं सोढी के इस बयान पर कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने कहा सबको दावेदारी पेश करने का हक है। पार्टी उसी नेता को इस सीट पर उतारेगी जो विजय दिला सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इस सीट के लिए अभी तक 4 दावेदारों ने आवेदन किए हैं।

सबसे पहले पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पंजाब कैबिनेट के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा ठोका था। यही नहीं उन्होंने बकायदा लिखित में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को आवेदन भी दिया। चंडीगढ़ के लिए दावा ठोकने वाले दूसरे नेता में अगला नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी का था। वहीं तीसरी दावेदारी पवन कुमार बंसल की थी।  अब देखना होगा कांग्रेस हाईकमान दावेदारों में से किसे चुनाव मैदान में उतारेगा। 

swetha