कांग्रेस के निशाने पर राणा सोढी, परगट सिंह हो सकते हैं नए खेल मंत्री

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 12:19 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के 3 दिन बाद भी कैबिनेट का गठन नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर हाईकमान के साथ चर्चा हो चुकी हैं पर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। सबसे बड़ा चर्चा का विषय यह है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी मंत्रियों की कुर्सी बरकरार रहेगी या नहीं।

इसमें मुख्य रूप से राणा सोढी का नाम सामने आ रहा है। वह कैप्टन के सबसे करीबी के रूप में जाने जाते है। विधायकों का शक्ति प्रदर्शन डिनर भी उनके द्वारा करवाया गया था। इस वजह से वह नवजोत सिद्धू और चन्नी के निशाने पर हैं। बताया जाता है कि सोढी की जगह हॉकी टीम के कप्तान रहे परगट सिंह को नया खेल मंत्री बनाया जा सकता है। 

चरणजीत सिंह चन्नी के साथ जो दो डिप्टी सी.एम. बनाए गए है पर उन्हे अभी कोई विभाग नहीं दिया गया। इनमे से सुखजिंदर रंधावा को मुख्यमंत्री न बनाने के कारण होम मिनिस्टर बनाया जा सकता है। दूसरे डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी लोकल बाडिज विभाग हासिल करना चाहते हैं क्योंकि ब्रह्म महिन्द्रा को हटाने की चर्चा चल रही है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News