खेती बिलों के खिलाफ रणजीत बावा ने PM मोदी को Tweet कर की खास अपील

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 04:44 PM (IST)

जालंधर: कृषि बिलों के विरोध में किसानों के हक में डटे प्रसिद्ध गायक और अदाकार रणजीत बावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुहार लगाई कि यह बिल हटाए जाएं। बावा ने मोदी को टैग करते ट्वीट  में लिखा 'मोदी जी पंजाब में 80% लोग खेती पर निर्भर हैं। आपके खेती बिल पंजाब और हरियाणा के किसानों को मार देंगे। कृपा करके इन बिलों को वापस लिया जाए।

पंजाब और हरियाणा पूरे देश को अनाज देता है। यदि किसान ही मर गया तो भारत का क्या होगा।'अपने ट्वीट के अलावा रणजीत बावा की तरफ से संगीत के द्वारा भी किसान यूनियन की सुपोर्ट लगातार जारी है। केंद्रीय खेती बिलों के ख़िलाफ़ जहां किसान संगठन एकजुट होकर समय की सरकारों के खिलाफ जुट गई हैं, वहीं कई पंजाबी गायकों ने भी इसका खुल कर विरोध किया है।

इसके तहत पंजाबी गायक और अदाकार रणजीत बावा भी लगातार इन आर्डीनैंस का विरोध कर रहे हैं। रणजीत बावा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खेती बिलों के ख़िलाफ़ खुल कर बात कर रहे हैं और इन बिलों को हटाने की गुहार लगा रहे हैं। कुछ दिनों पहले रणजीत बावा ने अपने गीत जरिए कुछ बोल किसानों के लिए पेश किए थे।

Vatika