अकाली दल के वरिष्ठ नेता का निधन, PGI में ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 12:31 PM (IST)

तरनतारनः अकाली दल के वरिष्ठ नेता और लोक सभा हलका खडूर साहिब से पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का आज निधन हो गया। वह पिछले 3 दिनों से चंडीगढ़ पी.जी.आई में भर्ती थे, जिन्होंने आज आंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार तरनतारन के पैतृक गांव ब्रहम्पुरा में किया जाएगा। वहीं निधन की खबर मिलते ही अकाली दल के सीनियर लीडरशिप ने शोक व्यक्त किया है। 

Content Writer

Vatika