टकसाली ग्रुप को बड़ा झटका, ब्रह्मपुरा का भतीजा अकाली दल में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 09:26 AM (IST)

तरनतारन(रमन): टकसाली ग्रुप को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के भतीजे गुरविन्द्र सिंह टोनी वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की उपस्थिति में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए।  

टोनी आज यहां पंचों-सरपंचों के अलावा अपनी पत्नी रूपिन्द्र कौर, जोकि जिला परिषद मैंबर हैं, सहित एक भारी जलसे दौरान अकाली दल में शामिल हुए। बिक्रम सिंह मजीठिया और खडूर साहिब से अकाली दल प्रत्याशी बीबी जगीर कौर ने उनके पूरे परिवार का सिरोपा डाल कर शिरोमणि अकाली दल में स्वागत किया।

टोनी ने कहा कि उनका इस स्वयंभू टकसाली ग्रुप से उस समय मोह भांग हो गया, जब उन्हें पता चला कि यह टकसाली ग्रुप असल में कांग्रेस पार्टी का ही एक धढ़ा है। इस ग्रुप को न सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने खड़ा किया है, बल्कि इसकी आॢथक मदद भी कांग्रेस की तरफ से की जा रही है। 

Vatika