शादी के 8 माह बाद सौतेले पिता ने घर से निकाली मां, नाबालिग बेटी से बनाता रहा संबंध

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 03:55 PM (IST)

अबोहर: थाना बहाववाला पुलिस ने एक लड़की के बयान और उसके साथ ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक सब -इंस्पेक्टर भुपिन्दर सिंह कर रहे है।

ज़िला सिरसा निवासी पीड़िता ने बताया कि  साल 2013 में उसकी मां ने गग्गू पुत्र मोहन सिंह निवासी ढोल नगर संगरिया के साथ शादी की थी। जिसके बाद वह अपनी मां और सौतेले पिता गग्गू के साथ जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के साथ गांव चक्क राधेवाला में रहती थी। 8 महीने के बाद गग्गू ने उसकी माता के साथ मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया और उसे अपने पास रख लिया। गग्गू उसकी मर्ज़ी के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। 

उसने बताया कि उस समय उसकी उम्र 13 साल थी। वूमेन सेल डब्बवाली पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर  आरोपी गग्गू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अब यह मामला थाना बहाववाला पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ पोकसो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। 

Vatika