रिश्ते फिर शर्मसारःनाबालिग चेचरी बहन को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2019 - 08:23 AM (IST)

धूरी(संजीव): नजदीकी गांव के एक शादीशुदा नौजवान द्वारा अपनी नाबालिग चचेरी बहन को ही हवस का शिकार बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पीड़ित लड़की के पड़ोस में ही रहने वाला उसके सगे ताया का लड़का (भाई) गत 30-31 मई की मध्य रात्रि को उनके घर आया और अपनी चचेरी बहन को यह कह कर अपने घर ले गया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। वह डाक्टर को लेने जा रहा है। आरोपी ने उसे अपने घर ले जाकर डराते-धमकाते हुए अपनी हवस का शिकार बना लिया जबकि उस समय उसकी पत्नी गर्मी होने के कारण छत पर सो रही थी।  

इस संबंधी पुलिस स्टेशन सदर धूरी के अधीन पड़ती पुलिस चौकी भलवान के इंचार्ज बलजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर उसके ताया के लड़के मस्तू खान के खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

swetha