अपहरण कर महिला को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 10:44 AM (IST)

मोगा(आजाद): मोगा निवासी महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 3 अक्तूबर को अपनी बहन को मिलने तथा दरगाह पर माथा टेकने के लिए गई थी। जब वह 2 बजे के करीब दरगाह से निकली तो 2 अज्ञात महिलाएं उसके साथ बातचीत करने लगी। इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें चालक सहित 2 व्यक्ति बैठे हुए थे। उक्त महिलाओं ने उसे कार में धक्का देकर बैठा लिया। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसे इंजैक्शन लगा दिया और नशीली गोलियां भी खिला दीं।

संगरूर में ले जाकर भी किया दुष्कर्म्
बेहोश हो जाने पर खेत में ले जाकर उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उक्त व्यक्ति उसे जिला संगरूर के धूरी में ले गए और वहां कमरे में बंद करके फिर से दुष्कर्म किया। जब सुबह उसे होश आया तो वह वहां से भाग निकली। रास्ते में मोटरसाइकिल चालक को रोककर उसे सारी घटना के बारे में बताया तो उन्होंने उसे लुधियाना वाली बस में बैठा दिया और कुछ पैसे भी दिए। लुधियाना पहुंचने पर बस स्टैंड में मौजूद सिक्योरिटी मुलाजिमों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी व अपने पति को फोन किया। पीड़िता के पति ने बताया कि जब पत्नी का फोन आने पर वह लुधियाना बस स्टैंड पर पहुंचा तो देखा कि उसके कपड़े फटे हुए थे। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। उसने अपनी पत्नी को अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचित किया। उसने जिला पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई।

 इस संबंधी डी.एस.पी.परमजीत सिंह संधू ने कहा किघटना का पता चलने पर थाना सदर के प्रभारी थानेदार जगतार सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों सहित अस्पताल पहुंचे व पीड़िता से सारी घटना की जानकारी ली। पीड़िता के बयानों पर 2 अज्ञात महिलाओं व 2 व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले की अग्रिम जांच थानेदार कर्मजीत कौर करेंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News