शादी का झांसा दे नाबालिगा को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 10:20 AM (IST)

कपूरथला/बेगोवाल (भूषण, रजिन्दर): एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसे अगवा करने के बाद दुष्कर्म का शिकार बनाने के मामले में थाना बेगोवाल की पुलिस ने 2 सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में नामजद किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 

जानकारी के अनुसार एक 16 वर्ष की नाबालिग लड़की ने थाना बेगोवाल की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसको चाहतप्रीत सिंह पुत्र अजीतपाल निवासी सैदपूर थाना भुलत्थ ने उसके साथ प्रेम सबंध बना लिए। वह उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा। चाहतप्रीत सिंह ने उसे गत वर्ष अपने भाई साहिलप्रीत सिंह के साथ मिलकर धोखे से अगवा कर एक होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार उसपर शादी का दबाव डाला। पर उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस पर उसे न्याय के लिए पुलिस को शिकायत करनी पड़ी। थाना बेगोवाल के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर शिव कमल सिंह ने मामले की जांच के दौरान आरोपी चाहतप्रीत सिंह तथा उसके भाई साहिलप्रीत सिंह पर लगे सभी आरोप सही पाए गए, जिनके आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 

swetha