नाबालिग से शर्मनाक काम कर Snapchat पर डाली Video, देख हक्का-बक्का रह गया परिवार

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 11:09 AM (IST)

जालंधर (सुनील): थाना मकसूदां के अधीन आते गांव शेरपुर में नाबालिग के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि गांववासियों ने जब उक्त वीडियो को स्नैपचैट पर देखा तो उन्होंने उक्त पीड़ित को पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया।

इसके बाद नाबालिग की माता ने बताया कि घटना का पता चलने के बाद जब वह कुकर्म करने वाले 2 नौजवानों के घर जाकर इस बारे बातचीत करनी चाही तो उन्होंने उसकी बात सुनने की बजाय उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र पर सूचना दी तो थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची व उन्होंने घटना संबंधी पूरी जानकारी हासिल की। लड़के की मां ने बताया कि जब उसने अपने लड़के से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त नौजवान उसके साथ खेलते थे। इसी दौरान वर्ष 2018 से ही वह उसके साथ कुकर्म करते आ रहे हैं।

कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाऊन के कारण उक्त युवक उससे नहीं मिल पाए तथा जिस कारण उसके साथ कुछ समय के लिए यह गंदा कार्य बंद हो गया। अब फिर उक्त युवकों ने उसके साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया तथा उसकी वीडियो बना ली। उसकी मां ने बताया कि लड़के ने उसे बताया कि वह उन लड़कों से डरता था, इस कारण उसने अपने पारिवारिक सदस्यों को नहीं बताया। ज्ञात रहे कि कुछ महीनों पहले भी थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव ईसपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था तथा जिसके आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस संबंध में डी.एस.पी. करतारपुर सुखपाल सिंह रंधावा ने बताया कि उनको इस बात की कोई शिकायत या जानकारी नहीं है। 

Content Writer

Vatika