लड़की से दुष्कर्म के बाद दी धमकियां, पुलिस ने दर्ज किया केस

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 04:14 PM (IST)

बटाला: थाना सेखवां की पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. दीदार सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसको विवाह का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal