शादी का झांसा देकर महिला से पार की शर्म की सारी हदें..

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 03:17 PM (IST)

जीरकपुर(अश्विन/गुरप्रीत): जीरकपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह कोठियों में रसोइया का काम करती है और करीब डेढ़ साल से रेल विहार वी.आई.पी. रोड जीरकपुर में एक फ्लैट में खाना बना रही थी। फ्लैट में 3 लड़के राजीव रंजन झा निवासी बंगाली टोला, लहोरिया सराय बलभद्रपुर दरबंगा बिहार समितियो और अनिरुद्ध खजुरिया जो जम्मू निवासी हैं एक ही फ्लैट में ऑनलाइन काम करते थे।

खाना बनाते समय राजीव रंजन झा किचन में काम में मदद करता था। राजीव रंजन झा ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि इस बारे में व उसके माता-पिता से कोई बात न करें मैं खुद उनसे बात कर लूंगा और मंदिर में शादी कर बाद में बताऊंगा। शिकायतकर्ता ने उसके मोबाइल में उसकी मंगेतर की तस्वीरें देख और वह झगड़ा करने लगा। जिसके बाद उसने अपने भाई को सूचित किया। जिसके बाद राजीव ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया और अपने फ्लैट से बाहर निकाल दिया। जीरकपुर थानाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि फरियादी की तहरीर पर धोखाधड़ी व दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Content Writer

Vatika