देवर ने भाभी संग मिल नाबालिगा को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 09:42 AM (IST)

तरनतारन(रमन) : थाना सदर तरनतारन पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने के मामले में देवर-भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 

गांव बाकीपुर निवासी नाबलिग लड़की को पड़ोस रहती कुलविन्द्र कौर पत्नी गुरजीत सिंह रात को बहाने से अपने घर ले गई। लड़की ने जब घर वापस जाने की जिद की तो कुलविन्द्र कौर ने घर के बाहरी दरवाजे पर ताला लगा दिया, जिसके बाद महिला कुलविन्द्र कौर ने लड़की को अपने देवर बलजीत सिंह के हवाले कर दिया।

 

आरोपी ने नाबालिगा को रात भर दुष्कर्म का शिकार बनाया। सुबह आरोपी बलजीत सिंह और कुलविन्द्र कौर ने नाबालिगा को धमकियां देते हुए वापस घर भेज दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। इस संबंधी ए.एस.आई. सिमरजीत कौर ने बताया कि आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Punjab Kesari