घर वालों को नींद की गोलियां दे छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 11:06 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): 12वीं कक्षा की छात्रा को धमकियां देकर घर वालों को नींद की गोलियां दे सुलाने पर मजबूर करने के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले गुरशरणजीत सिंह निवासी अजनाला व उसका साथ देने वाली पीड़िता की सहेली मान्यता निवासी रानी का बाग के विरुद्ध थाना कैंटोनमैंट की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने आरोपी को अदालत के निर्देशों पर पुलिस रिमांड पर ले जांच शुरू की, वहीं दूसरी ओर पीड़ित छात्रा की मैडीकल जांच भी करवा ली है। आरोपी पीड़िता से मान्यता के जरिए मिला था और उसने उसे अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म की योजना बनाई। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने यह बताया 
पीड़िता ने कहा कि वह स्थानीय एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी का साथ देने वाली मान्यता उसी के साथ पढ़ती है और उसकी सहेली है। अप्रैल 2017 में वह अपनी सहेली के साथ आरोपी को मिली थी, जिसने उसके साथ दोस्ती बनाई।

एक दिन आरोपी ने उसे मान्यता के हाथ दवाई भेजी और कहा कि यह नींद की गोलियां हैं, इन्हें सब्जी में मिलाकर अपने घर वालों को खिला दें। तभी हम अच्छे से मिल सकते हैं। जब उसने आरोपी को ऐसा करने से मना कर दिया तो वह उसे धमकियां देने लगा। 22 मार्च को उसने वही गोलियां सब्जी में मिला दी और परिवार को खिला दी। इसके उपरांत रात्रि करीब 12:30 बजे आरोपी उसके घर में दाखिल हो गया और उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद वह उसे प्रताडि़त करने लगा। तब उसने पूरा घटनाक्रम अपने घर वालों को बता दिया। 

swetha