शौच के लिए गई लड़की का अपहरण कर बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 06:37 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने साहिब सिंह व परमजीत सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी माता उसके ननिहाल गई हुई थी और वह घर में अकेली थी। रात को वह शौच के लिए बाहर निकली तो उक्त आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा कर खेतों में ले गए जहां साहिब सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

Punjab Kesari