मालवा एक्सप्रैस में नाबालिगा को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 04:04 PM (IST)

जालंधर(सोनू):जम्मू से जालंधर आ रही मालवा एक्सप्रेस में नाबालिग से दुष्कर्म करने  का मामला सामने आया है।  जालंधर जी.आर.पी.एफ. ने नाबालिग लड़के को इस मामले में  गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय  नाबालिगा हरियाणा की रहने वाली है। वह  मालवा एक्सप्रेस से अम्बाला जा रही थी।

 इसी ट्रेन में जालंधर का लड़का जो खुद नाबालिग है जालंधर आ रहा था। ट्रेन जब होशियारपुर के दसूहा से जालंधर छावनी स्टेशन की तरफ आ रही थी तो लड़की बाशरूम गई। इस दौरान लड़का भी उसके पीछे गया। वहां शौचालय में उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

swetha